➡️ मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा ताजियादारों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित
👉 आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 जून, 2026 को क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी लीलापुर श्री अमला सिंह के साथ थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त ताजियादारों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
👉 बैठक के दौरान उपस्थित जनों से संवाद स्थापित करते हुए मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संबंधी आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया।
👉 क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा उपस्थित ताजियादारों एवं पीस कमेटी के सदस्यों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक सामग्री पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।
👉 बैठक में सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
16 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026