गुना नगर: बदरवास में सुनार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 8-10 लाख का बैग गायब
गुना के पड़ोसी जिला शिवपुरी जिले के बदरवास में 35 वर्षीय सुनार संदीप सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने 30 अप्रैल दोपहर को खुद को गोली मार ली। परिजन अस्पताल ले गए, जहा से गुना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, 8 से 10 लाख रुपए का बैग गायब होने की चर्चा है। गुना एसपी हितिका वासल ने कहा आत्महत्या का मामला है जांच की जा रही है।