#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश
===
एनसीसी कैडेट्स ने टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार की जानकारी देकर जागरूकता का दिया संदेश
===
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पटेरा में एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच एवं नियमित उपचार से बीमारी का उपचार संभव है। साथ ही टीबी मरीजों को सहयोग देने और टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
Damoh, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026