बलिया: कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 कलेक्ट्रेट में सोमवार की दोपहर एक बजे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने डीएम प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। कार्यकत्रियों ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए पुराने मोबाइल फोन या तो खराब हो चुके हैं या 2जी होने के कारण काम नहीं कर रहे। इससे ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण में समस्या आ रही है।