बानसूर: बानसूर क्षेत्र में सड़क हादसे में हलवाई की मौत, स्कूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Bansur, Alwar | Apr 26, 2026 बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के माजरा ढाकोडा में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय आनंद मीणा की मौत हो गई। मृतक अजमेरीपुर कारोड़ा (बहरोड़) का निवासी था और पेशे से हलवाई था। पुलिस के अनुसार वह काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।