धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी 36 वर्षीय युवक विक्रम की विद्युत स्पर्श से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद मर्चरी हाउस भेज दिया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि विक्रम नदी किनारे गया था तभी बिजली के तार की चपेट में आया जिससे उसकी मौत हो गई।