घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव के पास 2 बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पांढरा गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पांढरा गांव के पास 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार सलैया गांव निवासी अंकित सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया।