घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के इंदिरा कॉलोनी में एक युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी के इंदिरा कॉलोनी में शनिवार रात करीब 9.30 बजे एक युवक को सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी के इंदिरा कॉलोनी में विष्णु बंसल को सांप ने काट लिया।