आरा: बभनौली गांव स्थित हाई स्कूल के समीप पूर्व के विवाद में जेल से जमानत पर बाहर एक युवक को गोली मारी गई
Arrah, Bhojpur | Sep 28, 2025 जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित हाई स्कूल के समीप पूर्व के विवाद में जेल से जमानत पर बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी के दाहिने हाथ में गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, सूचना मिलते ही बबुरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के