हुज़ूर: भोपाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,मोस्ट वांटेड आरोपी अनवर बैग हुआ गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2024 भोपाल में अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से गरीब लोगों को अपने जाल में फांसकर उनसे जमीनो का जॉइंट वेंचर, प्लाट, जमीन, मकान, दुकान, मल्टी कॉम्प्लेक्स, पेंट हाउस, फार्म हाउस दिलाने और बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग अनवर बेग को भोपाल क्राइम ब्रांच ने ईंटखेड़ी से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है|