चाईबासा। बुधवार को दोपहर 3 बजे नगर परिषद चाईबासा की बोर्ड की पहली बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण एवं एलईडी लाइट लगाने की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पारित करने का आग्रह अध्यक्ष नितिन प्रकाश से किया।