पहाड़ी: ऑपरेशन सहयोग के तहत जुरहरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनुमानगढ़ जिले से 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आरपीएस नरेश कुमार चनेजा के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजहरुद्दीन पिछले करीब तीन वर्षों से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था।आरोपी के खिलाफ थाना टाउन हनुमानगढ़ में मामला दर्ज था। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।