महरौनी: महरौनी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, अचानक तापमान में गिरावट से लोगों को मिली गर्मी से राहत
महरौनी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मंगलवार शाम के समय अचानक बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दिखाई दी। जिसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत मिली। वही समय से मानसून न आने के कारण किसानों की खरीफ की फसलों की बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसको लेकर किसान चिंतित एवं परेशान है।