शाहपुरा: शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने 'अम्बेडकर दृष्टि: समता से सामर्थ्य' संगोष्ठी में लिया भाग
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) स्थित अम्बेडकर शोधपीठ के तत्वावधान में आज ‘अम्बेडकर दृष्टि: समता से सामर्थ्य’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक व एमडीएसयू अजमेर के प्रबंध मंडल सदस्य डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि रहे।