शिवपुरी जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर शुक्रवार को बाइक अंदर ले जाने से रोकने पर एक गार्ड पर हमला कर दिया गया। आरोपी ने गार्ड के माथे पर कड़े से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल गार्ड ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।