चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में 'रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स' फिर चोरों के निशाने पर, लाखों के मोबाइल-सामान पार
पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित 'रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स' में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोरों ने दुकान के मुख्य द्वार का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कीमती स्मार्टफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया।