सुपौल: सुपौल के वार्ड नंबर 14 में चोरी, लाखों के सामान और नकदी लेकर चोर फरार
Supaul, Supaul | Oct 19, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। गृहस्वामी पवन कुमार झा पूजा करने के लिए अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार झा के अनुसार, चोर घर से नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए।