थलीसैंण: थलीसैण पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना थलीसैण पुलिस ने रविवार को चैकिंग के दौरान अभियुक्त देवेन्द्र बिष्ट उर्फ छोटू पुत्र आनन्द सिंह के घर थलीसैंण से 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l