तिलहर: आधे घंटे की बारिश ने नगर पंचायत मीरानपुर कटरा की पोल खोली, दुकानों में घुसा पानी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। सावन के पहले सोमवार को हुई करीब आधे घंटे की तेज बारिश ने मीरानपुर कटरा नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर का मुख्य बाजार, मंदिर मार्ग और कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से श्रद्धालुओं, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि कई दुकानों में गंदा पानी घुसने से