डुमरी: जंगली सुअरों का कहर: दस एकड़ में लगी मक्के की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा
Dumri, Gumla | Sep 12, 2026 डुमरी प्रखंड क्षेत्र के मिरचाई पाठ, पंचायत करनी में जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। जंगली सुअरों ने लगभग दस एकड़ जमीन में लगी मक्के की फसल को बर्बाद कर दिया है। फसल के बड़े पैमाने पर नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने खेती में काफी मेहनत और पूंजी लगाकर मक्के की फसल तैयार की थी,