लोहरदगा: डीसी कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था, लेकिन अस्पताल में घड़ा बना शोपीस मरीजों ने जताई नाराजगी
लोहरदगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। इसी क्रम में लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए घड़ा रखकर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।