ब्यौहारी: कार सवार महिला से छेड़खानी व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी, खरपा तिराहा मे हुईं थी घटना
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहा मे कार सवार महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमे दीपू उर्फ़ दीप नारायण बैस खरपा तथा दिलखुश बैस बगदरी थाना ब्यौहारी शामिल है। जबकि तीसरे फरार मुख्य आरोपी राजभान सिँह गोंड़ व उसके अन्य साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।