झांसी: 16 मई को झांसी के प्रधान डाकघर में सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगा समाधान दिवस, आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण
Jhansi, Jhansi | May 15, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के तहसील दिवस तथा समाधान दिवस की तरह अब केंद्र सरकार का डाक विभाग भी आम जनता की डाक सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए समाधान दिवस शुरू कर रहा है। इसकी शुरुआत कल यानी 16 मई से हो जाएगी और यह समाधान दिवस प्रतिमाह के प्रथम तथा तृतीय शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। सीनियर पोस्टमास्टर बीपी सिंह ने इस संबंध जानकारी दी।