भोरे: रामपुर मठ तीन मुहानी के पास पुलिस ने दो बाइक से 40. 4 लीटर देशी शराब किया जब्त, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर मठ तीन मोहनी मोड़ के पास पुलिस ने मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक से कुल 40.4 लीटर देसी शराब को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक तस्कर भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।