*आज दिनांक 06.09.2026 को थाना दुबहड़ को सूचना मिली कि थाना बांसडीहरोड के पांच लड़के थाना दुबहड़ क्षेत्र के टेकार माधोमथ मे समय करीब 1:00 बजे ग्रीन फील्ड व रिंग रोड के बीच में लगे बाढ़ के पानी में नहाने लगे, जिसमें दो व्यक्ति गोलू उर्फ़ अभिषेक गोंड पुत्र अजय शंकर उम्र 16 वर्ष और अनीस अंसारी पुत्र चुन्नू अंसारी उम्र 17 वर्ष निवासीगण रघुनाथपुर थाना बांसडीहरोड डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर थाना स्थानीय पुलिस टीम, फायर सर्विस व एसडीआरएफ की मदद से शव को खोज कर बाहर निकाला गया व शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट👇🏻*
Ballia, Ballia | Sep 6, 2026