: शिक्षक दिवस पर एजाज अहमद सर ने दिया शिक्षकों और छात्रों को प्रेरणादायी संदेश, कहा - शिक्षा से ही समाज का निर्माण*
*बलिया* शिक्षक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद एजाज अहमद सर ने आज सभी अध्यापकों और छात्रों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा:
"सभी सम्मानित शिक्षकों और प्यारे छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की दिल से मुबारकबाद।
एक शिक्षक सिर्फ किताब नहीं पढ़ाता, वह एक पीढ़ी का भविष्य गढ़ता है। मैं सभी गुरुजनों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया।
छात्रों से मेरा यही कहना है कि अपने गुरु का सम्मान करें, मन लगाकर पढ़ें, क्योंकि एक अच्छा छात्र ही कल का अच्छा नागरिक और देश का भविष्य बनता है। गुरु और शिष्य का रिश्ता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।"
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में तकनीक के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी है, और यही शिक्षा का असली उद्देश्य है।
Ballia, Ballia | Sep 6, 2026