*थाना दुबहड पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सामान व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री संजय वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि थाना दुबहड़ पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेंरी फर्नीचर की दुकान जो ग्राम सवरूबांध थाना दुबहड़ जनपद बलिया में है, जिसमें चोरी हो गई है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 05.09.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2026 धारा 303(2)व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अनावरण के क्रम में आज दिनांक 06.09.2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम के उ0नि0 राजबहादुर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र, पेंडिंग विवेचना व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमें से सम्बन्धित *अभियुक्त अनूप यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी घुरवा नगरी, पठखौली थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 01 अदद एलईडी फोकस लाईट की व 02 अदद एलईडी फोकस लाईट ,01 अदद साउण्ड स्पीकर काले रंग का ,02 अदद कटर मशीन लाल व भूरे रंग की ,तथा भूरे रंग की बोरी में एक अदद ड्रील मशीन,01 अदद सेटर मशीन हरे व सफेद रंग की ,02 अदद इलेक्ट्रानिक प्लेनर लाल व भूरे रंग की ,01 अदद वेल्डिंग मशीन ,तथा एक अदद मोटर साईकिल हीरो स्पेलण्डर UP 60BA 3595 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*पंजीकृत अभियोग—*
1. मु0अ0सं0 96/26 धारा 303(2) व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना दुबहड बलिया ।
*अभियुक्त का नाम व पता -*
1. अनूप यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी घुरवा नगरी थाना सुखपुरा जनपद बलिया
*बरामदगी विवरण-*
2. 01 अदद एलईडी फोकस लाईट,
3. 02 अदद एलईडी फोकस लाईट
4. 01 अदद साउण्ड स्पीकर काले रंग का
5. 02 अदद कटर मशीन लाल भूरे रंग की
6. 01 अदद ड्रील मशीन,
7. 01 अदद सेटर मशीन हरे व सफेद रंग की
8. 02 अदद इलेक्ट्रानिक प्लेनर लाल व भूरे रंग
9. 01 अदद वेल्डिंग मशीन
10. 01 अदद मोटर साईकिल हीरो स्पेलण्डर UP 60BA 3595
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 राजबहादुर सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2. का0 संजय पासवान थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. का0 तरूण मिश्रा थाना दुबहड़ जनपद बलिया
4. का0 आलोक चौहान थाना दुबहड़ जनपद बलिया
5. का0 सहदेव वर्मा थाना दुबहड़ जनपद बलिया
6. का0 नितिन मौर्या थाना दुबहड़ जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*
Ballia, Ballia | Sep 6, 2026