अंबाह: नीट विवाद पर अंबाह में कांग्रेस का कैंडल मार्च: छात्रों को श्रद्धांजलि, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग
Ambah, Morena | Jul 26, 2026 अंबाह में शनिवार रात कांग्रेस ने नीट परीक्षा विवाद और कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। नगर पालिका चौराहे से शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक तक पहुंचे मार्च में छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई।