गुमला: जतरा टांड के पास सड़क किनारे अज्ञात विक्षिप्त पुरुष की मौत, पुलिस जांच जारी
Gumla, Gumla | Apr 2, 2026 टोटो क्षेत्र अंतर्गत जतरा टांड के पास सड़क किनारे एक बाइक रिपेयरिंग दुकान के बाहर 45 वर्षीय एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह सड़क किनारे व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना टोटो पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।