Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi

चित्रकूट। एसओजी व कोतवाली कीं की संयुक्त टीम द्वारा 02 माह से लापता नगर पालिका कर्मी को गौतम श्रषि आश्रम मथुरा वृन्दावन से किया सकुशल बरामद पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकांत राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में एसओजी व कोतवाली कीं की संयुक्त टीम द्वारा 02 माह से लापता नगर पालिका कर्मी जगदीश प्रसाद पुत्र स्व० गोरेलाल निवासी लक्ष्मनपुरी थाना कोतवाली कवीं जनपद चित्रकूट को गौतम श्रषि आश्रम मथुरा वृन्दावन से बरामद किया गया। बरामद व्यक्ति का विवरण:- जगदीश प्रसाद पुत्र स्व० गोरेलाल निवासी लक्ष्मनपुरी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बरामदगी का स्थान, दिनांक व समयः- गौतम श्रषि आश्रम मथुरा वृन्दावन, दिनांक 15.06.2026 समय 12.23 बजे संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 19.04.2026 को श्री उदय कुमार पुत्र श्री जगदीश प्रसाद, निवासी लक्ष्मणपुरी, डॉ. सीताराम के बगल वाली गली, कर्वी, जनपद चित्रकूट द्वारा अपने पिता श्री जगदीश प्रसाद (उम्र 45 वर्ष) के गुम होने की सूचना थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट में दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस द्वारा उनके संभावित ठिकानों, जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबों आदि स्थानों पर खोजबीन की गई, किन्तु कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। इसके उपरांत गुमशुदा के संबंध में उनकी पुत्री सोनिया (उम्र 23 वर्ष) निवासी उपरोक्त द्वारा दिनांक 13.05.2026 को एक लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0-266/2026, धारा 140(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत गुलशन कुमार पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। काफी प्रयास के बाद वांछित अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र शम्भू प्रसाद, निवासी मुबारकपुर, थाना इस्लामपुर, जनपद नालंदा (बिहार) का पता लगाया गया। इसके बाद अभियुक्त अपने माता-पिता के साथ उपस्थित हुआ। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर तथा अलग-अलग पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि गुमशुदा की पुत्री सोनिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिल्ली के मुखर्जी नगर में रह रही थी। पीजी में रहने के दौरान उसकी जान-पहचान गुलशन कुमार से हुई और दोनों कुछ समय तक मित्र के रूप में संपर्क में रहे। बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। इसी दौरान गुलशन कुमार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ आपत्तिजनक/अनुचित पोस्ट एवं संदेश भेजे गए, जिससे परिवार में असंतोष उत्पन्न हुआ और परिजनों ने सोनिया को वापस चित्रकूट बुला लिया। पूछताछ के दौरान गुमशुदा जगदीश प्रसाद के संबंध में कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। दिनांक 13.06.2026 को गुमशुदा जगदीश प्रसाद के साले राहुल पुत्र कल्याणदास के मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल प्राप्त हुई। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कृष्णा महाराज उर्फ कुलदीप बताते हुए जानकारी दी कि जगदीश प्रसाद पिछले डेढ़-दो माह से उनके साथ रह रहे हैं। उक्त सूचना राहुल द्वारा थाना पुलिस को दी गई।

Karwi, Chitrakoot | Jun 16, 2026

MORE NEWS

#Chitrakoot 
टीवी न्यूज चैनल में प्रसारित  चित्रकूट पुलिस का सराहनीय कार्य। #Media_Coverage #GoodWorkUPP #UPPINNEWS #UPPoliceInNews #UPPolice #uppcares #SPCkt #MissionShakti5 https://t.co/1tcHiNvGsp

#Chitrakoot टीवी न्यूज चैनल में प्रसारित चित्रकूट पुलिस का सराहनीय कार्य। #Media_Coverage #GoodWorkUPP #UPPINNEWS #UPPoliceInNews #UPPolice #uppcares #SPCkt #MissionShakti5 https://t.co/1tcHiNvGsp

Chitrakoot, Uttar Pradesh | Jun 16, 2026

चित्रकूट पहाड़ी के बाबूपुर श्रमदान के पास कर से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल पहाड़ी सीएचसी में कराया गया भर्ती।    

  मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर श्रमदान के पास का आज सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे का है जहां कर से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए घायल बाइक सवार  मंगल निवासी कमासिन जिला बांदा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी के साथ अमावस्या में चित्रकूट से दर्शन करने के बाद वापस बाइक से पहाड़ी के रास्ते कमासिन जा रहे थे तभी बाबूपुर श्रमदान के पास उनके सामने चल रही तेज रफ्तार करने ने रॉन्ग साइड से आकर ब्रेक लगा दिया जिससे वह पीछे से कार से टकराकर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है वही कार चालक रवि सरोज ने बताया कि वह कर्वी से रानीपुर जा रहा था और बाबूपुर श्रमदान के पास अचानक उसकी कार के सामने गाय आ गई जिसको बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाया तो पीछे से उसकी कार में बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें महिला सहित दो लोग सवार थे कार चालक ने बताया कि बाइक की टक्कर से उसकी कार पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

चित्रकूट पहाड़ी के बाबूपुर श्रमदान के पास कर से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल पहाड़ी सीएचसी में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर श्रमदान के पास का आज सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे का है जहां कर से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए घायल बाइक सवार मंगल निवासी कमासिन जिला बांदा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी के साथ अमावस्या में चित्रकूट से दर्शन करने के बाद वापस बाइक से पहाड़ी के रास्ते कमासिन जा रहे थे तभी बाबूपुर श्रमदान के पास उनके सामने चल रही तेज रफ्तार करने ने रॉन्ग साइड से आकर ब्रेक लगा दिया जिससे वह पीछे से कार से टकराकर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों द्वारा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है वही कार चालक रवि सरोज ने बताया कि वह कर्वी से रानीपुर जा रहा था और बाबूपुर श्रमदान के पास अचानक उसकी कार के सामने गाय आ गई जिसको बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाया तो पीछे से उसकी कार में बाइक ने टक्कर मार दी जिसमें महिला सहित दो लोग सवार थे कार चालक ने बताया कि बाइक की टक्कर से उसकी कार पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

Karwi, Chitrakoot | Jun 16, 2026