जबरन भूमि पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने नवलशाही थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
नवलशाही थाना के क्षेत्र के पुलवारिया पंचायत अंतर्गत भातु पासी पिता स्वर्गीय बाबूलाल पासी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए नवलशाही थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग शुक्रवार को 12 बजे की है।
दिए गए आवेदन में भातु पासी ने बताया है कि खाता संख्या 23, प्लॉट संख्या 2829 एवं 2844 स्थित उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोग जमीन पर अवैध निर्माण की तैयारी भी कर रहे हैं, जिससे उनके स्वामित्व वाले भूखंड पर अतिक्रमण का खतरा उत्पन्न हो गया है।पीड़ित ने आवेदन में मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जे की कोशिश को तत्काल रोका जाए तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इस संबंध में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।