चौरीचौरा: पत्नी से विवाद के बाद मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास कस्बा टोला में सोमवार को ग्यारह बजे एक युवक गोविन्द पुत्र रामगति उम्र 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोविंद की अपने पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जिसके बाद पत्नी अपनी मायके चली गई ।