मधेपुरा: दीनापट्टी सखुआ पंचायत भवन में चोरी, चोर मोटर, कुर्सी और कागजात ले गए
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत भवन में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई है. पंचायत के मुखिया रूपा देवी ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि 2 अप्रैल को रात लगभग 12:00 बजे के आसपास पंचायत भवन में चोरी की घटना हुई है. मुखिया रूपा देवी ने बताया कि अगले सुबह पंचायतवासियों से घटना की सूचना मिली।