जांजगीर: नवापारा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन मशीनें की गईं जब्त
जांजगीर-चांपा। अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम नवापारा में छापेमारी कर दो चैन माउंटेन मशीन जब्त की हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम, राजस्व और जिला खनिज टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। एसडीएम सुब्रत प्रधान ने बताया कि हसदेव नदी घाट के निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन का मामला सामने आया।