धौलपुर: हथकड़ में शराब बनाने वालों पर आबकारी की कार्रवाई, कई ठिकानों पर दी दबिश, 5 भट्टियां तोड़ी, 5000 लीटर वॉश नष्ट
आबकारी विभाग धौलपुर ने कार्रवाई करते हुए गांव आदर्श नगर और पचगांव में 5 हजार लीटर वॉश को नष्ट किया है, वहीं कच्ची शराब बनाने की कई भट्टियों को तोड़ा है। जिला आबकारी अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राहुल खंडेलवाल, प्रहराधिकारी देवकरण गुर्जर व टीम ने संवेदनशील गांव आदर्श नगर और पचगांव में हथकड़ शराब के निर्माण स्थलों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई