भरनो: पलमा डीपा हाथी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Bharno, Gumla | Apr 19, 2026 एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत पलमा डीपा स्थित हाथि पुल के समीप रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भरनो जतरा बगीचा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।