पथरिया: शिक्षकों से कराया जा रहा बंडलिंग का कार्य, बीआरसी पर उठे सवाल, शिक्षकों का मजदूरों की तरह कार्य करते वीडियो वायरल
पथरिया मे पुस्तक वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 20 लाख रुपए के टेंडर में बंडलिंग और परिवहन का कार्य मजदूरों से कराया जाना था, लेकिन बीआरसी पथरिया में पिछले चार दिनों से शिक्षकों से ही पुस्तकों की बंडलिंग कराई जा रही है। गुरुवार दोपहर 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।