सलेमपुर: खुखुंदू पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को पिपरा खेम चौराहे के पास से किया गिरफ्तार
खुखुंदू पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे पिपरा खेम चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।आरोपी का नाम मोनू यादव है ।जिसने 2 जनवरी की रात इस गांव में मुर्गी फार्म पर सोने जा रहे राहुल चौहान के साथ मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी।