ऊंचाहार: जगतपुर के सेमान सिंह का पुरवा रामगढ़ टिकरिया के पास सगे भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार क्षेत्र के बरगदहा मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी मोनू व मनोज सगे भाई है।शुक्रवार की रात वो मां की तेरहवीं का निमंत्रण बांटकर घर लौट रहे थे, जगतपुर थाना क्षेत्र के सेमान सिंह का पुरवा रामगढ़ टिकरिया के पास आरोप है कि, पड़ोसी गाँव के कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया और मोबाइल तोड़ डाला।शनिवार को तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही।