पटना ग्रामीण: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत, राहुल गांधी को बताया अंशकालिक राजनेता
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नितिन नबीन ने एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल तक रोड शो भी किया जिसमें उनके साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।