पटना ग्रामीण: नितिन नबीन के स्वागत में घोड़ा बिदका, भाजपा नेता को गिराया
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन के पटना आगमन पर उनके स्वागत के लिए कई हाथी घोड़े लाए गए। लेकिन मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक घोड़े पर भाजपा नेता सवार थे जिसे घोड़े ने पटक दिया। इस घटना के बाद से ही लगातार यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।