पटना ग्रामीण: फुटपाथ दुकानदारों और झुग्गीवासियों के समर्थन में भाकपा ने पटना डीएम कार्यालय का किया घेराव
फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर चलाने और गरीबों की झोपड़ियां उजाड़े जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पटना जिला परिषद के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन किया। झुग्गी झोपड़ी निवासी संघ एवं फुटपाथ दुकानदार संघ ने संयुक्त रूप से गांधी मैदान के 10 नंबर गेट से जुलूस निकालकर पटना जिला अधिकारी का घेराव किया।