प्रतापगढ़: कुणी में कचरा निस्तारण केन्द्र का 2 क्विंटल वजनी मेन गेट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
कुणी स्थित कचरा संग्रहण एवं निस्तारण केन्द्र से बीती रात अज्ञात चोर लगभग 2 क्विंटल वजनी लोहे का मेन गेट ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गेट गायब मिला। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। उम्मेद सिंह और दिनेश कुमावत ने बताया कि सुबह केंद्र पर पहुंचने पर कचरा पात्र का मेन गेट नहीं