पन्ना: पन्ना में उफनते नाले में बही पूरी मोटरसाइकिल, ग्रामीणों ने 3 लोगों की जान बचाई
Panna, Panna | Aug 17, 2026 पन्ना में मूसलाधार बारिश के बीच अमरछी मार्ग पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। उफनते नाले को पार करते समय बाइक सवार महिला समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। न्यूज 24 की अपील—उफनती पुलियाओं को पार करने का जोखिम न उठाएं।