चूरू: भालेरी रोड तारानगर तिराहे पर बस-टैंकर भिड़ंत का मॉक ड्रिल, प्रशासन में मचा हड़कंप
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर बुधवार को जिला कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना थी कि भालेरी रोड पर रोडवेज बस और गैस टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई है, जिसमें 15 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।