नारायणपुर: RAS परीक्षा में देशराज यादव ने हासिल की 262वीं रैंक, गांव में हुआ भव्य स्वागत
बानसूर के रतनपुरा निवासी देशराज यादव ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में 262वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्राम विकास नवयुवक मंडल ने सम्मान समारोह आयोजित कर माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।