सिंगरौली: ज़िले के पर्यटन स्थलो के चित्र सहित कैलेन्डर का राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया विमोचन
राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के द्वारा सिंगरौली जिले के पर्यटन संवर्धन समिति द्वारा तैयार किये गये वार्षिक पर्यटन स्थलो के चित्र सहित कैलेन्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर अरूण परमार, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता,पार्षद संतोष शाह, आशीष बैस, सहित अधिकारी कर्मचारी आम जन उपस्थित रहे।