बरेली: बरेली के अस्पताल में लापरवाही का आरोप, पत्नी की जिंदगी दांव पर, डॉक्टर पर गंभीर सवाल उठे
बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुर्दे की पथरी के साधारण ऑपरेशन ने एक महिला की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ज्योति रस्तोगी को 25 दिसंबर 2025 को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई।