हरदोई: गल्ला मंडी में सरकारी बोरों में चल रहा था गेहूं का खेल, एसडीएम की छापेमारी से मचा हड़कंप
Hardoi, Hardoi | May 18, 2026 हरदोई की नवीन गल्ला मंडी में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम सदर मयंक कुंडू ने अचानक छापेमारी कर दी। मंडी सचिव कार्यालय के पास स्थित एक दुकान और आसपास के क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी बोरियों में भरा गेहूं बरामद हुआ।