धनौरा: गजरौला में दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमरोहा रेफर कर दिया। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार।